फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने पिता-पुत्री को कुचला, हालत गंभीर

Mon, 01 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती अंजुम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचल दिया। सूचना पाकर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पिता की हालत नाजुक देख झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जबकि पुत्री का इलाज किया जा रहा है। उधर, घटना के बाद से चालक और क्लीनर फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और डंपर को थाने में खड़ा लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमगुवा गांव थाना राठ जिला हमीरपुर के रहने वाले गुलाब (50) की बेटी अंजुम खातून (17) वर्ष काफी दिनों से बीमार थी। बेटी का इलाज कराने के लिए पिता उसे लेकर बाइक से उर्रई आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे डकोर क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल गए। हादसा होता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े।

लोगों का आता देख चालक और क्लीनर डंपर छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पिता गुलाब की हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें