फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खेत में लगे पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर शनिवार की रात जान दे दी। सुबह जब ग्रामीणों ने युवक का शव फंदे से लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जरगांव निवासी पवन सेंगर (19) ने शनिवार की शाम खेत पर लगे बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी किसी को जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष दिनेश कुरील का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी नहीं है। फिर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर मिले अधेड़ की हुई शिनाख्त

कालपी। रेलवे ट्रैक के पास मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव के पास रेलवे पटरी के खंभा नंबर 1248 के पास झाड़ी के अंदर 50 वर्षीय अधेड़ का शव शनिवार रात पड़ा मिला था। कोतवाली पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया था। छौंक गांव निवासी भइयालाल ने शव की पहचान करते हुए पुलिस को बताया कि मृतक का नाम दिलीप कुमार निवासी हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर निवासी उसका दमाद है। वह कई वर्षो से अपनी ससुराल छौंक में रहकर बच्चों का पालन पोषण करता था। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें