फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बरात की निकासी के दौरान छज्जा गिरा, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद। बरात की निकासी के दौरान डीजे छत की छज्जे से निकली बिजली की केबल से फंस गया। जिससे छज्जा भरभराकर गिर गया। जिससे उसमें खड़े सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकालते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डकोर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी रियाज खान के बेटे जीशान की बरात उरई जा रही थी। रात करीब दस बजे बरात की निकासी के दौरान डीजे गाड़ी में बिजली की बंच केबल फंस गई। जिससे गांव के ही इमाम खान के मकान का एक मंजिला छज्जा केबल की चपेट में आकर अचानक गिर पड़ा। जिसके मलबे में मुहम्मदाबाद निवासी रहूफ की 14 वर्षीय पुत्री कनीजा, सारंगपुर निवासी रेहाना (65) अजीतापुर निवासी खुशनूर (20), परवीन, सबाना, नूरजवी, महमूना आदि मलबे में दब गए। लोगों ने मलबे को हटाकर सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। लोगों का कहना है कि घर के ऊपर से निकली बंच केबल को ऊंचा कराने के लिए कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें