फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: धान खरीद में तेजी से मंडी मार्ग पर लगा भीषण जाम, डेढ़ घंटे तक जूझते रहे राहगीर

विज्ञापन
फोटो- 41 नवीन गल्ला मंडी जाने वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
- ट्रैक्टरों की लंबी कतारों के साथ बालू लदे डंपर भी बने जाम की वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एट। धान खरीद में तेजी आने के साथ ही नवीन गल्ला मंडी जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। शनिवार को मंडी में धान बेचने के लिए पहुंचे किसानों के ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लग गईं। इससे मुख्य सड़क पर भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

जाम की एक बड़ी वजह कोटरा की ओर से बालू लादकर आने वाले डंपर भी रहे। ये डंपर बीच बाजार से होते हुए कोच की ओर जाते हैं। पहले से ही धान लेकर मंडी पहुंच रहे ट्रैक्टरों के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव था। ऐसे में डंपरों की आवाजाही ने स्थिति और गंभीर कर दी। जाम में फंसने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े ट्रैक्टरों को व्यवस्थित कराया और वाहनों को निकालकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें