फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तनाव के चलते किसान ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 04 Apr 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। फसल खराब होने से तनाव के चलते किसान ने घर कमरे में लगे हुक से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने फंदे पर शव लटका देखा तो खलबली मच गई।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के वर्ध गांव निवासी किसान श्रीकुमार (50) ने मंगलवार रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि उन्होंने आठ वीघा खेत में मसूर की फसल बोई थी। जो खराब हो गई थी। इसी को लेकर वह तनाव में चल रहे थे। बताया कि वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके दो बच्चे हैं। उनकी मौत से पत्नी अर्चना देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि किसान के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में वह जेल गया था। जमानत पर बाहर चल रहा था। बीते दिनों कोर्ट में उसकी तारीख भी थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसने आत्महत्या किन कारणों से की इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें