फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कबड्डी प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई टीम विजेता

Thu, 04 Apr 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीवी कॉलेज में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़ के सहभागिता की।
विज्ञापन

फाइनल मैच कॉलेज की रानी लक्ष्मीबाई टीम और वीरांगना अवंती बाई टीम के बीच हुआ। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई टीम ने 31 पॉइंट बनाकर जीत हासिल की। जबकि उपविजेता टीम ने 25 पॉइंट बनाए। विजेता टीम की कप्तानी अंशिका तथा उपविजेता टीम की कप्तानी अनामिका ने की। विजेता टीम में अनुप्रिया, रमा, मुस्कान, प्राची, रिमझिम और कामिनी रही। उपविजेता टीम के अन्य सदस्य प्रवेश, रिया देवी, स्वेता, अन्तिमा, सिन्दुजा, उमा और रोशनी रही। टॉस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राजेश चंद्र पांडेय ने कयाया।
प्रतियोगिता प्रोफेसर विजय कुमार यादव, डॉ.राजन भाटिया, डॉ. विजय कुमार चौधरी और डॉ. राजेश पालीवाल की देखरेख में हुई। रेफरी की भूमिका अंकुश भदौरिया, सूर्य प्रताप सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह ने निभाई। इस दौरान मनीष, देवेंद्र, मोहम्मद खान समेत छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें