कोंच। कोंच ब्लॉक में केवल 20 और नदीगांव ब्लॉक में 34 प्रधान ही शपथ ले पाएंगे। 25 मई को इन प्रधानों को शपथ दिलाने के आदेश शासन से आने बाद अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
दो मई को पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम टल गया था। नवनिर्वाचित प्रधान बेसब्री से शपथ का इंतजार कर रहे थे। शासन के निर्देश पर मंगलवार को ऐसे सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से शपथ दिलाई जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा है, उन्हीं को शपथ दिलाई जाएगी।
चूंकि सभी ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा नहीं है लिहाजा कोंच ब्लॉक की 62 में मात्र 20 और नदीगांव ब्लॉक की 76 ग्राम पंचायतों में मात्र 34 के प्रधानों और सदस्यों को ही शपथ दिलाई जाएगी। शपथ की तैयारियों को लेकर बीडीओ कोंच अंगद यादव ने ब्लॉक कार्यालय में अधीनस्थों के साथ बैठक कर चर्चा की। नदीगांव ब्लाक में बीडीओ गौरव कुमार ने बैठक ली।
बीडीओ कोंच ने शपथ लेने वाले सभी 20 प्रधानों के साथ संबंधित ग्राम पंचायत में पदस्थ ग्राम विकास अधिकारियों को पंचायत भवन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। एक ग्राम विकास अधिकारी के पास करीब तीन से चार ग्राम पंचायतों का कार्यभार होने की दशा में खंड विकास अधिकारी ने टीम सहित अन्य ब्लॉक कर्मियों को संबंधित प्रधानों के साथ शपथग्रहण में साथ रहने के लिए नियुक्त किया है।
बीडीओ ने कहा कि ब्लॉक कार्यालय में वे एडीओ पंचायत के साथ शपथ ग्रहण की मॉनिटरिंग करेंगे। बैठक में वीडीओ अनुज गुप्ता, सुमित यादव, वसीम खान, मनोज चतुर्वेदी, मनोज गौतम, अभिषेक यादव, नरेंद्र पटेल, शिल्पी राजपूत, आकांक्षा, पूनम, निधि राठौर, प्रशांत श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
इन ग्राम पंचायतों के प्रधान लेंगे शपथ
कोंच। कोंच ब्लॉक की ग्राम पंचायत विरासनी, भरसूड़ा, जखौली, जमरोही खुर्द, चमरसेना, भदेवरा, कुंवरपुरा, खैरी, सुनाया, चमेंड़, परैथा, असूपुरा, कुदरा बुजुर्ग, भदारी, कुदारी, गेंदोली, सामी, पिरौना, विरगुवां बुजुर्ग, कैथी के नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्य शपथ ले सकेंगे।
नदीगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत कैलिया खुर्द, बदउआं, रवा, गोवर्धनपुरा, तीतरा, भेंड़, खकसीस, कमसेरा, कुदारी माधौगढ़, धंजा, बंगरा, गड़ेरना, रुदावली, रेंढर, छिरिया खुर्द, नावली, परावर, लहूदी, गिदवासा, अर्जुनपुरा, बाबली, सिकंदरपुर,भखरौल, मऊ, ककरौली, सलैया खुर्द, कैलिया बुजुर्ग, ब्यौनाराजा, बरहल, सलैया बुजुर्ग, ऊंचागांव, सदूपुरा, तूमरा, जरा के नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्य शपथ ले सकेंगे।