फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मूंग की उपज कम होने पर किसान ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार (उरई)। भिटारी गांव में बुधवार शाम को किसान कल्लू सिंह (45) ने जहर खा लिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पिता जगदेव सिंह ने बताया कि कल्लू उनका इकलौता पुत्र था। उनके पास 15 बीघा जमीन है। उनके पुत्र ने करीब आठ बीघा खेत में मूंग की फसल बोई थी, लेकिन बारिश होने से फसल खराब हो गई थी। दो दिन पहले फसल की कतराई हुई तो उपज न के बराबर होने से वह तनाव में रहने लगा। इसी के चलते उसने जहर खाकर जान दी है।
उन्होंने बताया कि कल्लू के दो पुत्र कुलदीप व गोपाल हैं। किसान की मौत से पत्नी अरमा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी राजीव बैस ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें