फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डॉक्टर की लापरवाही से महिला के पेट में छूटी रूई

Sun, 22 Sep 2024 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डॉक्टर ने महिला के पित्ताशय के ऑपरेशन के दौरान उसके पेट में रूई छोड़ दी। घर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसके पेट में रूई के टुकड़े मिले। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। महिला के देवर ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली के साहव गांव निवासी महेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने अपनी भाभी सुनीता देवी के पित्ताशय में पथरी होने पर 13 जून को राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक निजी हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर में आपरेशन कराया था। हॉस्पिटल के सर्जन ने उसका आपरेशन किया था। आपरेशन के बाद भाभी को पेट दर्द की शिकायत हो गई। हास्पिटल संचालक ने तीन दिन भर्ती रखने के बाद पेटदर्द की दवा देकर महिला को 16 जून को डिस्चार्ज कर दिया।
बताया कि घर पहुंचते ही उनकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद जब वह दोबारा उसे दिखाने गए तो महिला का लगातार अस्पताल में दो माह तक इलाज चलाते रहे। आराम न मिलने पर उन्होंने उसे झांसी में भर्ती कराया। जहां अल्ट्रासाउंड में महिला के पेट में चार वाई चार सेमी के दो सड़े रूई के टुकड़े पेट के अंदर होने की बात सामने आई। डॉक्टर ने आपरेशन कर दोनों रूई के टुकड़ों को बाहर निकाल दिया। लेकिन रूई पेट के अंदर होने से कई परेशानी हुईं। जिससे उन्हें आराम न मिलने पर चिकित्सक ने ग्वालियर रेफर कर दिया। पीड़ित के देवर ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि मामला स्वास्थ्य विभाग का है इसलिए सीएमओ के साथ मिलकर जांच की जाएगी। जो सही होगा उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें