फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में बेटे ने पिता पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेबा। शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से उन्हीं पर फायर झोंक दिया। जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन घरवालों ने पुलिस को आपसी मामला बताकर गोली चलने की बात छिपा ली। चुर्खी पुलिस का कहना है कि फायरिंग की सूचना थी पर परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

ग्राम रिछारा निवासी एक परिवार के पिता-पुत्र में किसी बात पर दोपहर के वक्त विवाद हो गया। इसके बाद बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक कमरे से निकालकर छिपा ली। देर शाम बेटा शराब के नशे में धुत होकर घर आया और घर में लड़ाई झगड़ा करने लगा। जिस पर पिता बीच बचाव में आया तो बेटे ने उसी बंदूक से उस पर फायर झोंक दिया। पिता किसी तरह बाल-बाल बच गए। पास पड़ोस की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने पारिवारिक मामला बताकर पुलिस को हकीकत नहीं बताई। वहीं पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि पुलिस ने छानबीन करने में गंभीरता नहीं दिखाई, कम से कम बंदूक को ही कब्जे में लेना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें