फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में गिरा ट्रैक्टर, एक की मौत

Sat, 13 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
yamuna - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भागवत कथा की पूजन सामग्री विसर्जित करने जा रही श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली यमुना नदी में गिर गई। इसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सिरसा कलार थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में चल रही भागवत कथा का गुरुवार को समापन हो गया। शाम को पूजन सामग्री नदी में विसर्जित करने के लिए गांव के लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर पथरी घाट पहुंचे। रास्ता ऊबड़-खाबड़ होने की वजह से ट्रैक्टर का गियर फेल हो गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत यमुना नदी में गिर गया। इससे वहां चीख पुकार मच गई। इस हादसे में जगदीश सिंह पुत्र चतुर सिंह (56) निवासी पिपरौधा थाना चुर्खी की मौके पर ही मौत हो गई।

लालजी पुत्र रामनाथ (40) निवासी हिम्मतपुर और कोमल (13) पुत्र रामरतन निवासी हिम्मतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस की दी गई। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जगदीश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें