फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालने में लेटी नवजात पर गिरा तार, मौत

Tue, 05 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के आंगन में पालने में लेटी नवजात के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। नवजात की मौत से घर में कोहराम मच गया। मंगलवार की दोपहर कदौरा क्षेत्र में हृदयविदारक घटना हुई। कस्बा कदौरा के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी अब्दुल अकील शाह मंगलवार को मजदूरी करने के लिए गए थे। घर पर
विज्ञापन


उनकी पत्नी व आठ दिन की नवजात बेटी थी। दोपहर के वक्त उनकी पत्नी रूबी नवजात बच्ची को आंगन में पालने में लेटाकर शौच के लिए चली गई। तभी घर की वायरिंग में फाल्ट हो गया और बिजली का तार टूटकर पालने में गिर गया।

इससे नवजात बच्ची की करंट से  मौके पर ही मौत हो गई। जब मां वापस आई तो बच्ची मृत मिली। यह देखकर उसकी मां के होश उड़ गए और वह फफक कर रोने लगी। चीख पुकार सुनकर आसपास की महिलाएं भी मौके पर आ गईं। नवजात बच्ची की मौत से मोहल्ले में भी मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें