फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Thu, 07 Dec 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी सुरेश (35) पुत्र कालका निषाद, जगदीश ठाकुर का ट्रैक्टर चलाता था। गुरुवार सुबह वह ट्रैक्टर लेकर महेवा की तरफ जा रहा था। करीब दस बजे वह जैसे ही महेवा ब्लाक के ग्राम कीरतपुर पहुंचा तभी तालाब के पास मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया और चालक सुरेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
विज्ञापन


हादसा होता देखकर उधर से गुजर रहे राहगीर दौड़ कर आए। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे सुरेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुरेश के कपड़ों से शराब की महक आ रही थी, जिससे पुलिस का मानना है कि  सुरेश शराब के नशे में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें