फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चितौरा-चितौरी में एक माह से पेयजल संकट, टैंकर का इंतजार

विज्ञापन
फोटो-17-चितौरा स्थित ट्यूबवेल के निकले पाइप। संवाद
विज्ञापन
माधौगढ़। जल संस्थान का ट्यूबवेल खराब होने से चितौरा और चितौरी गांव की करीब साढ़े तीन हजार आबादी एक माह से पेयजल संकट झेल रही है। अधिकारियों ने ट्यूबवेल का रिबोर कराने और तब तक टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह बाद भी न रिबोर शुरू हुआ और न टैंकर पहुंचा। पानी के लिए ग्रामीणों को सुबह से ही हैंडपंपों पर कतार लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जल संस्थान ने वर्ष 2002 में करीब 13 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवेल स्थापित किया था। इससे दोनों गांवों के करीब 200 उपभोक्ताओं को पानी मिलता था। कुछ समय से गंदा पानी आने के बाद जांच में बोर खराब मिला। विभाग ने पाइप और मोटर निकलवा ली, जिससे आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई।
ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, समरजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, रिपुसूदन सिंह ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत रामहेतपुरा मोड़ के पास स्थापित ट्यूबवेल से भी आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ता राहुल सिंह, गोविंद सिंह व लोकेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम मनोज प्रकाश, जल निगम के एई अश्विनी यादव, जेई नमामि गंगे अजय कुमार और नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार ने निरीक्षण के दौरान एक माह में रिबोर और तब तक टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
10 दिन पहले ही कार्यभार संभाला है। मामले की जानकारी लेकर जल्द रिबोर कराने और टैंकर की व्यवस्था के लिए उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।
- राहुल साहू, जेई जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें