फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी निर्माण के लिए कंपनी के अधिकारियों ने किया जगह की चिंहाकंन

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। नमामि गंगे योजना के तहत गांवों में पीने के पानी की टंकी बनवाने के लिए डकोर ब्लाक के 37 गांवों का चयन किया गया है। शनिवार को कार्यदाई संस्था ने क्षेत्र के गांव पचोखरा में टंकी निर्माण के लिए जगह का चिह्नांकन किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत इन गांवों का चयन किया गया है। योजना के तहत हर घर तक पानी की योजना है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने हैदराबाद की कंपनी को ठेका दिया है। शनिवार को कंपनी के अधिकारियों ने चिह्नित जगह ग्राम पचोखरा में पानी की टंकी निर्माण के लिए ग्राम सभा की खाली पड़ी जगह पर सर्वे किया। अधिकारियों की माने तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
कंपनी के जूनियर इंजीनियर अमित नायक, रवि कुमार, नवीन कुमार ने बताया योजना के तहत हर घर में स्वच्छ और अविरल पानी प्रत्येक घर में पहुंचाया जाएगा। योजना के तहत पांच गांवों के बीच एक पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम पचोखरा में बनने वाली टंकी से एट, कुरुकुरु, ऐंधा, पचोखरा, चावनपुरा गांव में प्रत्येक घर में नमामि गंगे के तहत स्वच्छ एवं अविरल पानी की सप्लाई की जाएगी। ग्राम पचोखरा के पूर्व प्रधान गुरु प्रसाद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार नमामि गंगे योजना से गरीब वर्ग के लोगों को स्वच्छ पानी पीने के लिए मिलेगा। इस दौरान लेखपाल देवेंद्र परिहार, प्रधान प्रतिनिधि सुशील पाठक, कपिल पटेल, विलियम शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

नमामि गंगे के तहत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जागेश्वर धाम सला घाट पर बहने वाली बेतवा नदीं के किनारे नमामि गंगे के तहत कंपनी की ओर से एक विशाल वाटर प्लांट लगाया जाएगा। इसके माध्यम से पानी को स्वच्छ एवं फिल्टर करके पाइपों के माध्यम से टंकियों में सप्लाई दी जाएगी। उसके बाद टंकियों से प्रत्येक गांव में घर घर पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें