फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुत्तों ने आठ बकरियों को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी की घटना, पशुपालक ने मुआवजे की लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के नया पाठकपुरा स्थित काशीराम कॉलोनी में कुत्तों के झुंड ने शुक्रवार देर रात पशुपालक की आठ बकरियों पर हमला कर उन्हें नोच-नोचकर मार डाला। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।


कालोनी निवासी छोटे मंसूरी ने अपने घर के पास बकरियां बांध रखी थीं। रात में अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया और बकरियों पर हमला कर दिया। जब तक परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आठ बकरियां बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं और कुछ ही दिर में मर गईं।
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित छोटे मंसूरी ने बताया कि बकरियां ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थीं। एक साथ आठ बकरियों की मौत से आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने और आवारा कुत्तों से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि नया पाठकपुरा और कांशीराम कॉलोनी में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। इससे पहले भी क्षेत्र में कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें