फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 18 लोगों को कुत्ते ने काटा

Thu, 06 Jul 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर में कटखने कुत्तों का आतंक मचा हुआ है। बुधवार को बाजार से कोंच चौराहे के बीच एक कुत्ते ने डेढ़ दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया। परेशान लोगों ने छैपुला के पास कुत्ते को मार दिया।
विज्ञापन


सुबह से अचानक एक कुत्ते ने एक के बाद एक लोगों को काटना शुरू कर दिया। जब बाजार के लोगों ने कुत्ते को भगना शुरू किया तो रास्ते में कुत्ते को जो भी मिला उसे काट लिया। बाजार से कोंच चौराहे तब कुत्ते ने 18 लोगों को अपना शिकार बना लिया। कुत्ते ने गौसिया (13), कल्लू (32), मनोज माधौगढ़ (35), जावेद (22) चिमनदुबे, मेवालाल (50) बिरहरा, समशेर (28) अब्दुल्लापुर, अंकित पाठक (25) प्रतापपुरा, अनुराधा (28) तोपखाना, अनम (15) रापटगंज, अहद (12) तोपखाना समेत 18 लोगों को अपना शिकार बनाया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। कुत्ते के एक के बाद एक शिकार बन रहे लोगों ने छैपुला के पास कुत्ते को मार दिया। जहां उनकी ड्रेसिंग के साथ उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। इस संदर्भ में सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कुत्ते ने डेढ़ दर्जन लोगों को काटा है। जिनका इलाज कर उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें