फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरी के आभूषणों सहित एक नाबालिग चोर गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। पुलिस ने एक नाबालिग चोर को जेवर सहित गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बुधवार को इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन

सीओ डॉ. देवेंद्र देवेन्द्र पचौरी ने बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चुर्खी थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस बुधवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उसी दौरान बाबई गांव के पास पहुंचे तो एक किशोर पुलिस को देखकर भागने लगा, जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि यह शातिर चोर है। पूछताछ में उसने अपना नाम सिरसाकलार थाना क्षेत्र के धामनी गांव निवासी आलोक बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो सोने की अंगूठी, तीन कान के सेट, एक सोने की ओम सहित तीस ग्राम सोने के जेवर व लगभग 250 ग्राम चांदी बरामद की है। सीओ ने बताया कि यह बेहद शातिर है, इसने अपनी मां के भी जेवर चोरी कर बेच दिए थे। पुलिस आरोपी पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें