फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त, बुलावे पर आएंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

Tue, 07 Mar 2023 07:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। होली के त्योहार पर जिला अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है। सभी डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं हैं। बुलावे पर विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि होली और शब ए बरात को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। हड्डी, आंख, त्वचा रोग, फिजीशियन और सर्जन जैसे चिकित्सक ऑन कॉल उपलब्ध करेगी। आपात सेवा के लिए एंबुलेंस को भी सचेत कर दिया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार का कहना है कि चिकित्सकों की अवकाश निरस्त किए गए हैं। चिकित्सकों के अलावा अन्य स्टॉफ से भी कहा गया है कि फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से भी कहा गया है कि वह भी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करें। जिला महिला अस्पताल में भी सीएमएस ने इमरजेंसी में स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें