उरई। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की साधारण सभा की बैठक रविवार को बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी लखनऊ में हुई। इसमें उत्तरप्रदेश ओलंपिक संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।
जिसमें डीसीए जालौन के अध्यक्ष के रवींद्र नायक को संघ का उपाध्यक्ष एवं एसोसिएट ज्वाइंट सेक्रेट्री विकास कुमार शर्मा को चुना गया। जिला ओलंपिक संघ के सचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि यह गौरव की बात है कि क्रिकेट के साथ-साथ अब ओलंपिक संघ में भी जालौन की कार्यकारिणी में जिले को स्थान मिला।
इससे पूर्व भी डीसीए जालौन के संस्थापक श्याम बाबू यूपी ओलंपिक संघ के कई वर्षों तक उपाध्यक्ष रहे हैं।