स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण कराते चिकित्सा अधिकारी
- फोटो : ORAI
कदौरा कस्बे में शनिवार को पशु चिकित्साधिकारी विपिन सचान की अगुवाई में पशुपालन की टीम ने कस्बा स्थित कान्हा गोशाला में गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण किया। साथ ही उनके खानपान की व्यवस्था देख कर दिशा निर्देश दिए।
पशु चिकित्साधिकारी विपिन सचान ने बताया कि मवेशियों में बीमारी न हो इसके लिए दो टीमें लगातार क्षेत्र में जाकर पशुपालकों व गोशाला में मौजूद गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं।
इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी नितेश पटेरिया, नसीम खान, देवीदीन सहित पशुपालन व गोशाला कर्मी भी मौजूद रहे।