फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: करें योग, रहे निरोग कर महिलाओं ने किया योगाभ्यास

Sat, 17 Jun 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गहोई महिला मंडल के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में योग शिक्षिका एवं जिला योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष अरुणा सक्सेना, वंदना श्रीवास्तव, सुविधा इटोरिया, अलका कठिल,सुधा रखोलिया ने मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया । शिविर में कपालभाती , प्राणायम, अनुलोम विलोम एवं भ्रामरी का अभ्यास कराया गया। गहोई महिला मंडल की अध्यक्ष सुविधा इटौरिया ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज की महिलाओं के लिए स्वस्थ रह रहे। जब शरीर स्वस्थ रहता हैं तो मन प्रसन्न रहता है और घर परिवार एवं समाज की सेवा की जा सकती हैं। इस दौरान सुमन सोनी अनीता दोहोरया, सीमा सोनी ,रजनी निगोतिया, दीप्ति मिश्रा, मंजू लोहिया, वंदना पहारिया, शशि सिजरिया ,मंजुला रेजा ,सुमन रखोलिया, शशि गुप्ता, अनुपमा तरसोलिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें