फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक यात्रा निकाल बताईं मोदी की नौ साल की उपलब्धियां

Sat, 17 Jun 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा नीत सरकार के पूरे हुए नौ वर्ष के कार्यकाल में हुए तमाम कार्यों की जानकारी आम जनता को देने के लिए पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो द्वारा बाइक रैली निकाली गई।बाइक रैली का शुभारंभ नहर निरीक्षण भवन से किया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ओमबिहारी भार्गव, जिलाध्यक्ष लकी त्रिपाठी, नीरज दुबे, अंजू अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, दशरथ पटेल, दीपक गर्ग बेटू आदि ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। बाइक यात्रा कोंच कस्बे से शुरू होकर प्रत्येक मंडल में जाएगी। रैली में शामिल कार्यकर्ता 21 जून तक जिले के विभिन्न गांवों में जाकर नुक्कड़ सभाएं करके केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान भूपेंद्र प्रताप सिंह, केटी प्रताप सिंह तोमर, बादाम सिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, अनिल पटेल, गौरव तिवारी, महेंद्र अग्रवाल, सौरभ पुरवार, विकास दुवे, अजय कुशवाहा, अमन पटेल, शिवम राजावत, दीप निरंजन, सागर निरंजन, विकास पटेल आदि मौजूद रहे। माधौगढ़ संवाद के अनुसार,मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष लकी त्रिपाठी की मौजूदगी में बाइक रैली निकाली गई।
बाइक रैली माधौगढ़ से रामपुरा होते हुए बंगरा में समाप्त हुई। रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गुरमीत तोमर, वंदन द्विवेदी, कन्हैया सेंगर, शिवम सिंह,आदित्य सिंह, प्रवीण सिंह, तेज सिंह, अवधेश सिंह, पवन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें