फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अंजान व्यक्ति से शेयर न करें मोबाइल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत देवनगर चौराहे के पास स्थित पिंक बूथ पर मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला कांस्टेबल दीपिका ने महिलाओं और युवतियों को बताया कि कोई भी अंजान कॉल से सावधान रहें। अंजान व्यक्तियों के साथ अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर न करें। कोई अनजान व्यक्ति यदि कोई लिंक भेजता है तो उसे न खोलें। ऐसा करने आपका मोबाइल हैक हो सकता है। किसी को भी अपनी पर्सनल तस्वीरें न भेजें। जागरूक रहकर आप साइबर ठगी से बच सकतीं हैं। वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। शासन की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंफ्लेट वितरित किए गए। इस मौके पर रानी, मिथलेशी, अरुणा, प्रीति, अनीता, विमलेशी आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें