फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने पर लगाया जाम

Fri, 19 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदले न जाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। उन्होंने सुबह चितौरा बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणाें ने उनके साथ धक्कामुक्की कर दी। बाद में सीओ महेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणाें के सामने एसडीओ से बात कर शनिवार को ट्रांसफार्मर बदलने का
विज्ञापन


भरोसा दिया। तब जाकर ग्रामीणाें ने जाम खोला। दो घंटे लगे रहे जाम से ग्रामीण बेहाल रहे।
थाना व कस्बा माधौगढ़ के चितौरा बस स्टैंड पर लगा ट्रांसफार्मर करीब एक माह से फुंका पड़ा है। कई बार कहे जाने के बाद भी विभाग की ओर से इसे बदला नहीं गया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। रामसनेही, मनमोहन,

प्रह्लाद सिंह, सुरेश, महावीर, पातीराम, रामपाल अपने करीब एक सैकड़ा साथियाें के साथ चितौरा बस स्टैंड पहुंचे और वहां जाम लगाकर बिजली विभाग के अधिकारियाें के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष वीपी चतुर्वेदी पहुंचे। उनके चालक ने वहां अभद्रता की। इससे माहौल बिगड़ गया। लोगों ने एसओ के साथ धक्कामुक्की कर दी। लोगों का
विज्ञापन


मूड भांप पुलिस खिसक गई। सूचना पाकर सीओ महेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और लोगाें से बात की। फिर उन्होंने एसडीओ बिजली सत्येंद्र प्रताप से भी बात की। उन्हाेंने बताया कि शनिवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। तब
विज्ञापन


जाकर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला। करीब दो घ्ंाटे तक चले इस हंगामे और जाम के बीच राहगीराें को खासी मुसीबताें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें