फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से कमजोर न करें आत्मबल, हम हैं साथ

विज्ञापन
महिला सिपाहियों के साथ बैठक करती आंतरिक सुरक्षा समिति की सदस्याएं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। सरकारी सेवा के दौरान कभी-कभी महिला सिपाहियों के सामने आ खड़ी होने वाली समस्याओं पर उनमें अवसाद की स्थिति पनपने पर आत्मबल कमजोर हो सकता है। ऐसे हालात से उन्हें निकालने के लिए आंतरिक सुरक्षा समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की इस पहल पर शासन से गठित आंतरिक शिकायत समिति की सदस्याओं ने एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को कोतवाली में कोंच सर्किल के सभी चारों थानों की महिला सिपाहियों के साथ बैठक कर संवाद किया। उन्हें समझाया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने या आत्मबल कमजोर करने की जरूरत नहीं हैं। हम आपके साथ हैं।
आंतरिक शिकायत समिति की चार सदस्यीय टीम में इंसपेक्टर ललित कुमारी, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी, महिला कांस्टेबल दिनेश कुमारी तथा समाजसेवी महिला गरिमा पाठक शामिल हैं। शुक्रवार को सीओ राहुल पांडे की देखरेख में इस टीम ने कोतवाली में सर्किल के चारों थानों कोंच, कैलिया, नदीगांव और एट में तैैनात महिला सिपाहियों के साथ बैठक की। टीम ने महिला सिपाहियों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि नौकरी के दौैरान किसी प्रकार का तनाव कतई न पालें और अगर कोई समस्या है तो उसेे लेेकर ज्यादा परेशान होनेे की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

बैठक के बाद महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने पत्रकारों को बताया कि नौकरी के दौरान महिला सिपाहियों के सामनेे जरूरत के मुताबिक अवकाश नहीं मिल पाने या घर परिवार को लेकर तमाम ऐसी समस्याएं आती रहती हैं, जिन्हेें लेकर वे अपसेट हो जाती हैं और उनमें अवसाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्हें समझाया गया है कि अपना आत्मबल बनाए रखेें और समस्या को आंतरिक शिकायत समिति के साथ साझा कर उससे निकलने का प्रयास करें तथा पूरी ऊर्जा के साथ अपनी सेवा को अंजाम दें।
उधर, मिशन शक्ति के तहत एसडीएम अशोक कुमार एवं सीओ राहुल पांडे ने सुरेंद्र सिंह महेंद्र सिंह दयाशंकर मेमोरियल कॉलेज तीतरा खलीलपुर में छात्राओं से संवाद किया और महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण पर शासन की हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम अशोक कुमार व सीओ राहुल पांडेय के अलावा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलिराज साही, एसएचओ नदीगांव रूपकृष्ण त्रिपाठी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कई अहम जानकारियां दी। छात्राओं को संबोधित करते हुए एसडीएम व सीओ ने कहा कि मजबूत आत्मबल से समस्या का प्रतिकार करें। जरूरत पड़ने पर बिना संकोच तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान कोतवाल बलिराज साही, प्राचार्य डॉ. भंवर सिंह, डॉ. राजेश निरंजन, महिला सिपाही सुरक्षा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें