फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में लगी आग, सामान राख

विज्ञापन
-आग लगने से जला दुकानों का सामान। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। रविवार की रात चुर्खी रोड स्थित तीन दुकानों में अचानक आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

चुर्खी रोड पर जोशियाना निवासी नरोत्तम सिंह की जनरल स्टोर व कोल्ड-ड्रिंक दुकान है। उनके बगल में ही खंडेराव निवासी वीर बहादुर की सब्जी की दुकान है। रविवार की रात लगभग आठ बजे दोनों दुकान बंद कर घर चले गए। तभी रात करीब 11 बजे अचानक दोनों दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना दुकानदारों के साथ ही दमकल को दी। लगभग दो घंटों के प्रयास के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक नरोत्तम की दुकान में रखा लगभग 1.5 लाख का सामान और वीर बहादुर की दुकान रखा लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग लगने की घटना को लेकर दुकानदारों ने एक व्यक्ति पर शक जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी। चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें