फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े सपने देखें तभी मिलेगी मंजिल-डीएम

Fri, 19 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी रोड स्थित इंदिरा स्टेडियम में दो दिवसीय 27वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में जालौन, झांसी और ललितपुर जिले के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी रामगणेश ने प्रेरित किया कि बड़े सपने देखें तभी बच्चों को मंजिल मिलेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम केे मुख्य अतिथि डीएम रामगणेश ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को बड़ा स्वप्न देखना चाहिए, क्योंकि जब कोई भी जितना बड़ा सोचता है और स्वप्न देखता है, तभी वह मंजिल तक पहुंचता है। विशिष्ट अतिथि डीडीओ आरएस गौतम ने कहा कि

इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में व्यक्तित्व का विकास होता है जो उन्हें जीवन में सफलता के नए रास्ते दिखाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक झांसी जीएस राजपूत ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा निखर कर सामने आती हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि यदि बच्चों को प्लेटफार्म मिले तो वह बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान बीएसए झांसी सर्वदानंद, बीएसए ललितपुर एसपी यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया, नगर

शिक्षाधिकारी गनपत ला, कमलेश गुप्ता, विनोद गौतम, सर्वेश, महेश शर्मा, अजीत कुमार यादव, आनंद भूषण, राजेंद्र कुशवाहा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ केे जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत रावत, संरक्षक रामबालक व्यास, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे। संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया।
 
प्राइमरी और जूनियर में जालौन का दबदबा
27वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता केे पहले दिन जालौन का दबदबा रहा। प्राइमरी स्तर मेें 50 मीटर बालक वर्ग दौड़ में जालौन के आदर्श का पहला एवं जालौन के अवनेश का दूसरा स्थान रहा। वहीं, बालिका वर्ग 50 मीटर में जालौन की अंशिका का पहला व जालौन की कीर्ति दूसरे स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में जालौन के नैहुल प्रथम रहे तो जालौन के आदर्श ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया। बालिका वर्ग 100 मीटर मेें अंशिका ने पहला व जालौन की नंदनी दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में बालक में जालौन के नैहुल प्रथम व जालौन के पीयूष द्वितीय रहे। वहीं, बालिका लंबी कूद में जालौन की अंशिका ने पहला व जालौन की सृष्टि

सेंगर दूसरे स्थान पर रहीं। सुलेख प्रतियोगिता बालक वर्ग में जालौन के यासिर रेहान पहले व ललितपुर के शिव हरिशरण दूसरे स्थान पर रहे। बालिका में सुलेख प्रतियोगिता में जालौन की डोली प्रजापति पहले व जालौन की अंजली झां दूसरे स्थान पर रहीं। खो खो बालक और बालिका वर्ग में जालौन विजेता व ललितपुर उप विजेता रही। वहीं, जूनियर

स्तर की प्रतियोगिता में बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में जालौन के विवेक यादव पहले व जालौन के अमित दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में जालौन की वंदना का पहला व झांसी की पूजा रायक्वार ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया।   बालक वर्ग में लंबी कूद में जालौन के अमित प्रथम व झांसी के राहुल वंशकार दूसरे स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में ललितपुर की वैंजती ने पहला व ललितपुर की मुस्कान ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। गोला फेंक में बालक में जालौन के राजकुमार का प्रथम व जालौन के फिरोज खान दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में गोला फेंक में

झांसी की सुलेखा पहले व झांसी की गनेशी दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, डिस्कस थ्रो में बालक वर्ग में ललितपुर के राजकुमार प्रथम व ललितपुर केे संतोष दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में झांसी की निधि राम ने पहला व झांसी की दीक्षा कुशवाहा दूसरे स्थान पर रहीं।

अंशिका ने फहराया परचम
जिले के माधौगढ़ ब्लाक के एक स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा अंशिका सिंह राजावत ने मंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता में पहले दिन 50 मीटर व 100 मीटर की दौड़ के अलावा लंबी कूद में पहला स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें