फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने परखीं गोशाला की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
गौशाला का निरीक्षण करते डीएम व अन्य - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। गोशालाओं में सर्दी से गोवंशों को बचाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी ब्लाक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद कई ब्लाकों की गोशालाओं की स्थिति में सुधार हुआ। इस स्थिति को परखने के लिए रविवार को जिलाधिकारी ने कोंच क्षेत्र का निरीक्षण कर गोशालाओं की स्थिति को परखा।
विज्ञापन

रविवार को डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने गोशाला में व्यवस्थाएं ठीकठाक पाईं। गोशाला की देखरेख के लिए लगाए गए कर्मचारियों से भी बातचीत की। इस दौरान गोशाला में उन्हें टीन शेड व तिरपाल की व्यवस्था दुरुस्त दिखी। डीएम ने एसडीएम अशोक कुमार को निर्देश दिए कि नियमित गोशाला का निरीक्षण करें और खान पान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाई जाए। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय, कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें