फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने बेवजह घूमने पर दी सख्त हिदायत

विज्ञापन
शहर के कालपी बस स्टैंड पर ई-रिक्सा चालक को हिदायत देते डीएम मन्नान अख्तर एसपी सतीश कुमार व अन्य - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। लॉकडाउन के दौरान शहर की सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर रविवार की शाम जिला प्रशासन सख्त दिखाई दिया। डीएम व एसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कालपी बस स्टैंड से लेकर शहर के घंटाघर तक पैदल गश्त कर अनावश्यक रुप से घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते डीएम डॉ. मन्नान अख्तर, एसपी डॉ. सतीश कुमार, एएसपी अवधेश सिंह, एडीएम प्रमिल कुमार ने भारी पुलिस फोर्स के साथ रविवार शाम शहर में गश्त किया और इस दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को रोककर पूछताछ की ओर हिदायत दी कि वह अपने-अपने घरों में रहें। वहीं सड़कों पर फर्राटा भर रहे बाइक सवारों को रोककर उनसे पूछताछ कर सबक सिखाया।
कालपी स्टैंड स्थित पीतांबरा मेडिकल स्टोर पर नियमों का पालन न होते देख उल्लंघन की कार्रवाई की। वहीं रिक्शा चालकों से कहा कि वह पास बनवाएं तभी रिक्शा चलाएं। उन्होंने सड़कों पर रह रहे गरीब असहाय लोगों से उनके हालचाल पूछा और मास्क लगाकर दूरी बनाए रखने का महत्व समझाया। इस दौरान कोतवाल शिवगोपाल, एसआई अशोक कुमार, शशांक वाजपेई, सिपाही आशुतोष, अश्वनी, बृजेंद्र समेत तमाम पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें