फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ड्रग वेयरहाउस की धीमी गति पर डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस व कान्हा गोशाला सरसौकी का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन वेयरहाउस की गुणवत्ता जांची।
विज्ञापन

आठ करोड़ 69 लाख से ड्रग वेयर हाउस सरसौकी में निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने गुणवत्ता का विशेष ध्यान देते हुए सभी मानकों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन सुविधाओं को विकसित करने में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, इन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रगति से असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

कान्हा गोवंश के निरीक्षण में सभी व्यवस्था व्यवस्थित मिलीं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी व्यवस्था चाक- चौबंद रहें। गोशाला में अलावा प्रतिदिन 24 घंटे जलता रहे। इस दौरान सीएमओ डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, यूपीएनआरएसएस के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें