कालपी। डीएम नगर में पहुंचे। उन्होंने गोशाला, शेल्टर होम सहित कई जगहों पर निरीक्षण किया। कमी मिलने पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों को हिदायत दी। निर्माणाधीन कान्हा गोशाला के ेनिर्माण में शिथिलता मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और अगले दो माह में निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया।
डीएम राजेश कुमार पांडेय ने नगर की अस्थायी, निर्माणाधीन गोशाला, शेल्टर होम, एमआरएफ सेंटर, वेस्ट प्रोसेसिंग पिट, और कृषि उत्पादन मंडी समिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने व्यवस्थाओं में पाई गई खामियों को लेकर सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने चमारी गोशाला में निरीक्षण करते हुए सर्दी से बचाव के इंतजाम करने के लिए कहा। इसके बाद कालपी नगर की अस्थायी कान्हा गोशाला पहुंचे।
गोवंश कमजोर मिलने पर नाराजगी जताकर हो चारे का इंतजाम करने के लिए कहा। ईओ को जवाबदेह ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही। इस दौरान एसडीएम सुशील सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज अवस्थी मौजूद रहे।