फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तीन गांवों में खुद बांटा राशन

Mon, 20 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
ग्रामीणों को राशन बंटवाती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांवों की विकासात्मक योजनाओं की प्रगति का औचक निरीक्षण सोमवार को जिलाधिकारी संदीप कौर ने किया। उन्होंने विकास खंड के ग्राम घुसिया व नदीगांव ब्लॉक की तूमरा-खकल ग्रामसभा में सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना के तहत खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। वहीं, कई पात्र गृहस्थियों के उपभोक्ताओं को अपने हाथों से खाद्यान्न वितरित किया। ग्राम तूमरा के विद्यालय में उन्होंने
विज्ञापन


पौधरोपण भी किया।    इस मौके पर जिलाधिकारी कौर ने कहा कि शासन द्वारा संचालित की जा रही कुछ विशेष योजनाओं जिनमें खाद्य सुरक्षा योजना, मनरेगा योजना आदि शामिल हैं, का ठीक ढंग से क्रियान्वयन कराने के उद्देश्य से जिले में तमाम अधिकारियों को इनकी मॉनीटरिंग के लिए लगाया गया है। इससे लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ ठीक ढंग से मिल सकेगा। अगर कोई कोटेदार खाद्यान्न देने

में गड़बड़ी करता पाया गया तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने सबसे पहले कोंच विकास खंड के ग्राम घुसिया में निरीक्षण किया और खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित पात्र गृहस्थियों को मिलने वाले खाद्यान्न के बारे में जानकारी ली।  नदीगांव विकास खंड की ग्रामसभा तूमरा-खकल का भी निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने इस दौरे को बिल्कुल ही सार्वजनिक नहीं होने दिया। यहां
विज्ञापन


तक कि उनके अधीनस्थ अधिकारी भी इस दौरे के बारे में पूरी तरह से अनभिज्ञ थे। तूमरा में भी उन्होंने कुछ उपभोक्ताओं को अपने हाथों से खाद्यान्न बांटा। गांव के स्कूल में अमलतास तथा शीशम के पौधे रोप

कर लोगों को प्रेरित करने का भी काम किया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी गिरीश शुक्ला, बीडीओ गणेशप्रसाद, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप, ग्राम सचिव शीलनिधि शुक्ला, लक्ष्मण चौरसिया, योगेश सोनी, आशुतोष ताम्रकार, विपिन शाहा, विजय, मिथलेश दुवे, क्षमाधर दोहरे, सुभाषचंद्र, मुरादखां, कोटेदार चांद मोहम्मद, चतुर्भुज प्रजापति, किशोरी प्रजापति, लालजीसिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें