फिल्म फेस्टिवल में गोविंदा से सम्मान लेती डीएम
- फोटो : ORAI
उरई। जिले की नून नदी के जीर्णोद्धार के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को खजुराहो में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया। अभिनेता गोविंदा ने उन्हें यह सम्मान दिया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मन की बात कार्यक्रम में नून नदी के जीर्णोद्धार के कार्य को सराहा था।
नून नदी में पानी कम था और अतिक्रमण भी था। इस पर जिलाधिकारी ने न सिर्फ मनरेगा के तहत नदी की खुदाई कराई, बल्कि नदी के किनारे से अतिक्रमण हटवाकर उसका पानी भी साफ कराया। नदी जिले के किसानों के वरदान साबित हो रही है। रविवार को फिल्म फेस्टिवल में डीएम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। डीएम के सम्मानित होने से जिले के लोग व प्रशासनिक अधिकारी भी गर्व महसूस कर रहे हैं।