फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर छात्राओं ने सजाई रंगोली

Sun, 08 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली पर्व के पूर्व एसबीडीएम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने दीपक जलाकर विश्व शांति की कामना की। इसके अलावा दीपकों की सहायता से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर सबका मन मोहा। स्थानीय मुहल्ला दयानगर स्थित एसबीडीएम इंटर कॉलेज में दीवाली का अवकाश घोषित होने से पूर्व आयोजित रचनात्मक कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा विश्वशांति की कामना करते हुए आकर्षक रंगोलियां सजाईं। यह कलाकृति देखते ही बनतीं थीं। छात्रा वंशिका सैनी तथा शीतल जाटव ने मोहक नृत्य प्रस्तुत किया जिसकी सबने सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश ने छात्र-छात्राआें को दीवाली की बधाई दी। इस मौके पर अध्यापक हेमंत दीक्षित, नीरज पांचाल, रोहित तिवारी, कल्पना, जिज्ञासा, हरिओम, संजीव श्रीवास्तव, महेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें