फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के छात्र-छात्राओं ने जीती मंडलीय चैंपियनशिप

Fri, 28 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विजेता टीम के साथ प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई(जालौन)। 62वां मंडलीय युवक समारोह में श्रीगांधी इंटर कालेज उरई के छात्र छात्राओं ने चैंपियनशिप हासिल कर जनपद और मंडल स्तर पर अपना नाम रौशन किया। कालेज के छात्राओं ने यह चैंपियनशिप पांचवीं बार जीती है। गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन

मंडलीय युवक खेल समारोह 24, 25 व 26 अक्तूबर को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज झांसी में संपन्न हुआ था।

रंगारंग कार्यक्रम के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीगांधी इंटर कालेज उरई ने गीत, लोक गीत, कवि दरबार, कव्वाली, भजन, समूह गान समेत अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही लगातार पांचवीं बार चैंपियनशिप हासिल कर झांसी मंडल में अपना वर्चस्व कायम रखा। विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने छात्र, छात्राओं व शिक्षकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल ने भी विजयी टीम की हौसलाफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें