फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस में जिले की पुलिस रही अव्वल

विज्ञापन
एसपी डॉ सतीश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। आईजीआरएस पोर्टल के शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस को 17वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

एसपी डा. सतीश कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में जालौन पुलिस को 17 वीं लगातार पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस बार जिले की पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय की 54, ऑनलाइन 68, जिलाधिकारी की 165, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी, पीजी पोर्टल की 9-9 व संपूर्ण समाधान दिवस की 22 पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्धारित मानक 206 के सापेक्ष 794 शिकायतों की सुनवाई कर पोर्टल पर फीड कराईं। सभी माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को समय से शत प्रतिशत निस्तारण कराया गया। जिसमें जिला पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर 10 में से 10 अंक मिले। उच्चाधिकारियों ने जिले की पुलिस की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें