उरई। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही आईजीआरएस प्रणाली में शिकायतों के निस्तारण के लिए जिले की पुलिस को 16वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रदेश सरकार महत्वाकांक्षी योजना आईजीआरएस में शिकायतों के निस्तारण के लिए जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिसंबर माह में मुख्यमंत्री कार्यालय से मिलने वाली 72 शिकायतों, आनलाइन 65, जिलाधिकारी से 147, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी, पीजी पोर्टल 9-9 वहीं संपूर्ण समाधान दिवस की 21, एसपी की 886 शिकायतों की सुनवाई कर पोर्टल पर फीड कराईं। शिकायतों को शत प्रतिशत निस्तारण हुआ। जिसमें जालौन पुलिस को 10 में से 10 अंक प्राप्त किए और फिर से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। शत प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण में प्रथम आने पर पुलिस उच्चाधिकारियों ने जिले की पुलिस के कार्यों की प्रशंसा की है।