फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शौचालय निर्माण की धीमी गति पर सख्त हुए जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जनपद में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन शौचालयों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 60 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है, जो अत्यंत खेदजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यों में तेजी लाकर समयबद्ध रूप कार्यों को पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


डीएम ने 574 ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों के सुचारु रूप से संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शौचालयों के बंद रहने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जैविक कचरा प्रबंधन के लिए स्थापित आरआरसी केंद्रों की भी अनदेखी न की जाए। इन्हें क्रियाशील कर गांव को स्वच्छ रखा जाए। सामुदायिक शौचालयों व आरआरसी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जो जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक, सहायक विकास अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनकी समीक्षा कर उनकी सेवा समाप्त की जाएगी। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, डीडीओ निशांत पांडेय, डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें