फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सोमवार-मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीज देखेंगे जिला कुष्ठ अधिकारी

Wed, 12 Feb 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. महेश चंद्रा की लगातार गैरहाजिरी पर प्रशासन सख्त हो गई है। प्रशासन की सख्ती देखकर जिला कुष्ठ अधिकारी सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय से सोमवार को मिले और कहा कि अस्पताल में उनके बैठने के लिए जगह नहीं है। कहां बैठे। इस पर सीएमएस ने उन्हें ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शक्ति मिश्रा का कक्ष आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला ने जिला कुष्ठ अधिकारी की लगातार गैरहाजिरी को लेकर एक फरवरी के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेकर डीएम राजेश कुमार पांडेय ने इस मामले में सीएमओ से नाराजगी जाहिर की थी। डीएम के नाराजगी जताने के बाद सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने जिला कुष्ठ अधिकारी को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी करने का निर्देश दिया था।
उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस ने भी जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ न होने की बात कहकर सीएमओ को पत्र लिखा था। साथ ही अमर उजाला की खबर का भी उल्लेख किया था। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को जिला कुष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने सीएमएस से कहा कि उनके लिए कक्ष नहीं है, वह कहां बैठकर मरीज देखे। इस पर सीएमएस ने उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ का कक्ष आवंटित कर दिया है। जिला कुष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह सोमवार और मंगलवार को इस कक्ष में बैठकर चर्म रोग से संबंधित मरीजों को देखेंगे। उन्होंने स्टाफ से कहा कि इस आशय की सूचना जगह-जगह चस्पा कर दी जाए कि वह सोमवार मंगलवार को मरीज देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें