फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल : महिला मरीजों को लेकर ईएनटी चिकित्सक के पास पहुंचे डीएम

विज्ञापन
फोटो-13-जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
विज्ञापन
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक और अल्ट्रासाउंड कक्ष का जायजा लिया। मरीजों व तीमारदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।निरीक्षण के दौरान एक वृद्धा ने सुनने की परेशानी बताई तो डीएम स्वयं उन्हें ईएनटी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे और बेहतर उपचार के साथ कान मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पैथोलॉजी में दो एसी लगाने और उसे कवर्ड कराने के निर्देश दिए। कहा कि पिछले दिनों उन्होंने गोपनीय निरीक्षण कराया था, उसमें कुछ चिकित्सक गैरहाजिर मिले थे। चिकित्सक पूरे समय ड्यूटी करें, इसका बात का ध्यान रखा जाए।डीएम ने मरीजों से बाहर की दवा के बारे में जानकारी ली तो किसी मरीज ने इसकी शिकायत नहीं की। अस्पताल में आभा आईडी पंजीकरण काउंटर पर भीड़ अधिक मिलने पर डीएम ने 20 पंजीकरण काउंटर बनाने व दवा वितरण की लंबी कतार को देखते हुए दो अतिरिक्त काउंटर संचालित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड चिकित्सक अवकाश पर मिले। इस पर डीएम ने सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। ब्लड बैंक में प्रतीक्षालय न होने पर उन्होंने टीनशेड युक्त प्रतीक्षालय निर्माण व सीएसआर फंड से दो एसी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लड रिपोर्ट वितरण में सुविधा के लिए विंडो सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। वाटरकूलर भी थे, सभी में पानी आ रहा था। डीएम के साथ सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा भी थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें