फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाने पर पत्नी से विवाद, पति को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। खाना बनाने पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया। इतना ही नहीं पति को पुलिस ने जेल भी भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला भवानीराम निवासी नेहा ने बताया कि वह गुरुवार को दिल्ली से घर वापस आई थी। खाना बनाने को लेकर पति विकास से बहस हुई तो पति ने उनके साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गईं। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पारिवारिक कारणों पर पति-पत्नी के विवाद में जब साले ने हस्तक्षेप किया तो मारपीट हो गई। पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र कंजर कालोनी निवासी रामप्रकाश का अपनी पत्नी विमला देवी के साथ विवाद हो गया। आपस में झगड़ा कर रहे पति-पत्नी के बीच में सिंकदरपुरा राठ के निवासी करन सिंह ने हस्तक्षेप किया तो उनमें मारपीट हो गई। इसी दौरान महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीजा-साले को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें