फोटो-29-पुलिस से शिकायत करने पहुंची यशोदा। संवाद
- फोटो : आधार कार्ड के शुल्क को लेकर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम।
कोंच। ग्राम बरोदा कला में उस समय हंगामा खड़ा हो रहा जब अपने पैतृक गांव पिता का अंतिम संस्कार करने आई दो बहनों में संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। नाते रिश्तेदार व परिवार सहित गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर गए थे और घर पर शोक में बड़ी संख्या में महिलाएं बैठी थी तभी दोनों बहनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। छोटी ने बड़ी बहन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कैलिया थाना क्षेत्र के मूल निवासी आरपीएफ से रिटायर मूलचरण कुशवाहा अपना पैतृक गांव छोड़कर झांसी के गोंदू कंपाउंड में रहने लगे थे। उनके दो बेटी मोनिका अविवाहित व यशोदा शादीशुदा व एक लड़का बबलू है, जिसकी पत्नी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। तीनों लोग झांसी के मकान में अलग-अलग हिस्से में रहते है। मंगलवार की शाम मूलचरण कुशवाहा (70) का बीमारी के चलते झांसी में निधन हो गया। उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव बरोदा कला लाया गया जहां बुधवार की सुबह उनके अंतिम संस्कार के लिए नाते रिश्तेदार, परिजन व ग्रामीण इकठ्टा हुए और उनकी अंतिम यात्रा में सभी लोग शामिल होकर श्मशान घाट चले गए और घर पर भारी संख्या में महिलाएं बैठी थीं। इसी दौरान यशोदा और मोनिका में संपत्ति को लेकर विवाद होने गया। मामला मारपीट कर पहुंच गया।
यशोदा ने कैलिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता का निधन हो जाने पर बुधवार की दोपहर वह दिवंगत पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने पैतृक गांव बरोदा कलां आई हुई थी। उसका आरोप है कि तभी उसकी बड़ी बहन मोनिका ने अचानक उस पर किसी धारदार चीज से हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गई और उसके कान में चोट आई। घायल छोटी बहन ने बड़ी बहन के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनों में हुए झगड़े का कारण झांसी स्थित मकान के बंटवारे को लेकर बताई जा रहा है।