जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ऐदलपुर निवासी रोहित वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह नौ जुलाई की रात करीब 10 बजे ऑटो से अपने गांव लौट रहा था। उसके साथ आशीष गुर्जर और नरेश भी मौजूद थे। आरोप है कि पहाड़पुरा गांव के पास सचित सक्सेना, सर्वेश, शिवम, विकास और अभिनव ने ऑटो रुकवाकर शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। आरोप है कि एक आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर साथी मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)