फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीजे पर डांस को लेकर विवाद, बरातियों पर चले बेल्ट और डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 20 पिटाई से घायल दूल्हे का भाई प्रदीप कुमार। संवाद
विज्ञापन

फोटो - 21 जिला अस्पताल में इलाज कराते दूल्हे के पिता सुघर सिंह। संवाद
फोटो - 22 विवाद होने के बाद विवाह घर में बैठी दुल्हन। संवाद
दूल्हे के पिता व भाई घायल, राजेंद्र नगर स्थित गेस्ट हाउस में द्वारचार के दौरान घटना
आठ नामजद समेत 18 पर प्राथमिकी, पुलिस की मौजूदगी में सुबह विदा हुई बारात
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि जनाती पक्ष के युवकों ने बरातियों पर बेल्ट और डंडों से हमला कर दिया। घटना में दूल्हे के पिता समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आठ नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
कालपी क्षेत्र के ग्राम तिरही निवासी सुघर सिंह के पुत्र राजेश कुमार पाल की शादी शहर के राजेंद्र नगर निवासी अखिलेश सिंह पाल की बेटी मांडवी से तय थी। बरात राजेंद्र नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंची थी जहां रात करीब 11 बजे अगवानी का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि जनाती पक्ष के करीब 20 युवक अचानक बेल्ट और डंडे लेकर पहुंच गए और द्वारचार की रस्म के दौरान ही बरातियों पर हमला कर दिया। मारपीट में दूल्हे के पिता सुघर सिंह (65) और उनका छोटा बेटा प्रदीप (35) घायल हो गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई और शादी की रस्में कुछ देर के लिए रोकनी पड़ीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
दूल्हे के पिता की तहरीर पर मुकुट पाल, संदीप पाल, राजा, विशाल, शैलेंद्र, सौरभ, अभिषेक, नाहर सिंह समेत आठ नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और सार्वजनिक शांति भंग करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था और पुलिस की निगरानी में सुबह बारात शांतिपूर्वक विदा कर दी गई।
विज्ञापन

हंगामे के बीच रातभर बैठी रही दुल्हन, सुबह हुई विदाई
उरई। जिस शादी में खुशियों और हंसी-ठिठोली का माहौल होना था, वहां अचानक हुए बवाल ने सब कुछ बदल दिया। डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई और शादी की रस्में रुक गईं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच दुल्हन रातभर इंतजार करती रही। बारात पहुंचने के बाद शुरू हुए विवाद ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। घायल बारातियों को अस्पताल ले जाना पड़ा और पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े। इस वजह से शादी की रस्में देर रात तक बाधित रहीं। आखिरकार स्थिति सामान्य होने के बाद सुबह के समय शादी की रस्में पूरी कराई गईं और दुल्हन की विदाई हुई। हालांकि, इस घटना ने शादी की खुशियों को फीका कर दिया और दोनों पक्षों में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें