अजीतमल। थाना क्षेत्र के ग्राम पचदेवरा में पैतृक जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद होने पर हंगामा हो गया। पीड़ित पक्ष ने विपक्षियों पर गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने तथा अवैध कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
गांव निवासी सर्वेश सिंह व राजकुमार ने दी तहरीर में बताया कि उनकी पैतृक भूमि गांव में स्थित है। आरोप है कि कुछ लोग इस जमीन पर दबंगई के बल पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह पुरानी नींव पर पक्का निर्माण कार्य कराने पहुंचे थे। मजदूर व मिस्त्री भी मौके पर मौजूद थे, तभी विपक्षी आ पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने जाने की सलाह दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)