फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो पक्षों में विवाद, सिपाही समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव में रंजिश को लेकर रविवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ देर बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एक सिपाही समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी लोगों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने रात में आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी, यहां से दो लाइसेंसी बंदूकों सहित दो लोगों को हिरासत में पुलिस ने लिया है। विवाद के बाद नदीगांव में तनावपूर्ण स्थिति हो गई है।
विज्ञापन




नदीगांव कस्बे के रविवार की देर रात सुभाष तिराहे पर दो पक्षों के बीच रंजिश को लेकर बात विवाद होने लगा। वहां नदीगांव थाने का एक सिपाही विकास चौधरी भी मौजूद था। कुछ देर बार एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें सिपाही विकास चौधरी (35), नदीगांव निवासी अक्षय सिंह उर्फ बबलू (30), जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू (28), राजवीर (30), ग्राम खजुरी रावतपुरा निवासी गंधर्व सिंह, रिंकू आदि घायल हो गए। आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की। इसमें उन्होंने दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो लाइसेंसी बंदूकें बरामद की हैं। विवाद के बाद नदीगांव में तनावपूर्ण स्थिति हो गई है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि अक्षय सोनी की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


सिपाही का है एक पक्ष के साथ उठना-बैठना



लोगों का कहना है कि नदीगांव में विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल सिपाही विकास चौधरी का एक पक्ष के साथ उठना बैठना था। विवाद के समय सिपाही सादे लिबास में वहीं पर पहले से मौजूद था। पुलिस इसकी भी जांच कर कर रही है कि वह वहां पहले से क्या कर रहा था।
विज्ञापन







शराब के नशे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोला है। इसमें एक सिपाही भी घायल हुआ है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे बक्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


- परमेश्वर प्रसाद, सीओ, कोंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें