फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लेनदेन को लेकर मटर व्यापारियों में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मटर के व्यापारियों में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन




कस्बे के प्रताप नगर निवासी रुचिर रस्तोगी व राहुल लोहिया हरि मटर का व्यापार करते हैं। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम राहुल लोहिया अपने भाई अंकित के साथ रुचिर के घर पर पहुंच गए और विवाद करने लगे। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो गई। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने रुचिर की तहरीर पर राहुल व उसके भाई अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का मामला चल रहा है जिसको लेकर मारपीट हुई है दो का शांतिभंग में चालान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें