जनपद के कालपी तहसील में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को सुनकर फरियादियों को निस्तारण का भरोसा दिया। इसके अलावा उरई, कोंच, माधौगढ़ व जालौन में भी तहसील दिवस में शिकायतें सुनी गईं। पूरे जनपद में 486 शिकायतें तहसील दिवस में दर्जं हुईं, जिसमें 14
शिकायतों का निस्तारण किया गया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय सीमा में तहसील दिवस केे शिकायतों केे निस्तारण के निर्देश दिए गए। उरई तहसील दिवस में राजस्व विभाग की सात, पुलिस की दो, खंड विकास अधिकारी दो, शिक्षा एक, सहकारिता विभाग की दो शिकायतों केे अलावा अन्य विभाग की 25 शिकयतोें समेत 41 शिकायतें दर्ज
की गई। इनमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एडीएम आनंद कुमार ने कहा कि शिकायतों को हर हाल में समय पर निस्तारित करें। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार सिंह, सीओ जंगबहादुर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कालपी में आयोजित तहसील दिवस में डीएम संदीप कौर ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का सभी विभागीय
अधिकारी सप्ताह भरकेे अंदर निस्तारण करें। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्यादातर शिकायतें राशन कार्ड से सबंधित आईं। यहां एक भी शिकायत निस्तारित नहीं हो सकी। कालपी प्रतिनिधि केे अनुसार सुबह 8 बजे से शुरू हुए तहसील दिवस में 297 प्रार्थना पत्र डीएम के समक्ष प्रस्तुत किए गए। कल्लू सिंह ने कालपी काशीखेरा की जंगल वाली सीधी
सड़क को पक्का कराने की मांग की। वीरेंद्र चौधरी व जैनुल आब्दीन ने मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री का मामला उठाया। रसोइया शिवकुमारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालय की डयूटी से अकारण हटाया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुन्ना चौधरी व महामंत्री सुनील पटवा ने सड़क दुरुस्त कराने की मांग की। इस मौके पर सीएमओ अशोक कुमार, परियोजना
निदेशक चित्रसेन, एसडीएम जलराजन चौधरी, तहसीलदार जितेंद्र पाल, तरनवीर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। माधौगढ़ संवाददाता केे अनुसार तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में कुल 43 शिकायतें आईं, जिनमें एक का निस्तारण हो सका। एसडीएम सुरेश चंद्र ने लंबित शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद
रहे। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस में एसडीएम गोरेलाल शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ। तहसील दिवस में आज कुल जमा 37 शिकायतें आईं जिसमें एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। कांशीराम कॉलोनी निवासी जमीला पत्नी अब्दुल रहमान ने कहा कि राजेन्द्र अहिरवार जबरन उनके आवास में कब्जा किए हैं। तहसील दिवस में वन
क्षेत्राधिकारी वीके सिंह, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप, जेई जल संस्थान एसके गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेशचंद्र, कोतवाली के एसएसआई अजयकुमार सिंह, थाना नदीगांव से एसआई अरविंद दुवे आदि मौजूद रहे। जालौन प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार मेें 68 फ रियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया
गया। उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा की उपस्थिति में तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस के दौरान 68 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित, खंड शिक्षा अधिकारी आनंद
भूषण, विद्युत विभाग के जेई राजेश शाक्य, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत यादव, एडीओ पंचायत अधिकारी धर्मनारायण मिश्रा, बाल विकास कार्यालय से मुख्ये सेविका गोमती देवी आदि सहित लगभग सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।