फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोवंशों के लिए शुद्ध पानी व अतिरिक्त शेड के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने वृहद गोशाला का किया निरीक्षण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



उरई। भीषण गर्मी को देखते हुए गोवंशों की सुरक्षा और समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने डकोर ब्लॉक के पिया निरंजनपुर गांव स्थित वृहद गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में गोवंशों के लिए पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि चरही में प्रतिदिन ठंडा और साफ पानी भरा जाए, ताकि पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने गोशाला परिसर में लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में उगाए गए हरे चारे का अवलोकन किया और नियमित रूप से गोवंशों को हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक अतिरिक्त शेड के निर्माण के निर्देश भी दिए, जिससे गोवंशों को धूप से राहत मिल सके। गोशाला में भूसा, चना चोकर समेत अन्य पशु आहार का पर्याप्त भंडारण पाया गया, जिस पर संतोष जताते हुए उन्होंने भविष्य में भी इसकी निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों को स्वयं गुड़ खिलाकर उनकी स्थिति का आकलन किया और व्यवस्थाओं की संवेदनशीलता को परखा। इस मौके पर डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें